रफह पर अवैध राष्ट्र इस्राईल के वहशियाना हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन पर हुए हमले में भर्ती कर्मचारी की दुखद मौत हो गई।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के साथ काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की उस समय मौत हो गई,जब उसके वाहन पर ग़ज़्ज़ा के दक्षिणी शहर रफह में हमला हुआ।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और संरक्षा विभाग (डीएसएस) के सदस्य इस भारतीय की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों ने पीटीआई को पुष्टि की कि वह भारत से थे और भारतीय सेना के एक पूर्व जवान थे।
इस घटना में एक अन्य डीएसएस कर्मचारी घायल हो गया। संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर रफह में उस समय हमला किया गया, जब वह मरीजों को लेकर यूरोपीय अस्पताल जा रहा था।
बता दें कि इस्राईल लगातार ग़ज़्ज़ा के अस्पतालों, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के ठिकानों, स्कूलों और एम्बुलेंसों को हमलों का निशाना बनाता रहा है।
अब तक संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले 190 से अधिक फिलिस्तीनी कर्मचारी भी मारे गए हैं, जिनमें खासतौर पर संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी के कर्मचारी थे।